Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In government schools, children's learning gaps are now being addressed through a 'zero period'.

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में अब जीरो पीरियड से दूर की जा रही बच्चों की कमजोरी

Mon, 02 Nov 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
In government schools, children's learning gaps are now being addressed through a 'zero period'.
कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुधारने के लिए शिक्षा विभाग चला रहा विशेष शिक्षण योजना
विज्ञापन

नंबर गेम - 90 दिन के लिए चलाई जा रही योजना

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 90 दिन की विशेष शिक्षण योजना चलाई जा रही है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों की पढ़ने, लिखने और गणित की क्षमता को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए पीरियडिक असेसमेंट-1 (पीए-1) के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार उन्हें अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा।

योजना के तहत स्कूलों में जीरो पीरियड लगाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को अक्षर पहचानने, शब्द और वाक्य पढ़ने, लिखने और गणित के सामान्य सवाल हल करने का अभ्यास कराया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों को बुनियादी विषयों को समझने में परेशानी हो रही है, उन पर शिक्षक विशेष ध्यान देंगे।
विज्ञापन


दिसंबर तक इन गतिविधियों पर रहेगा जोर
दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और सीखने के स्तर की लगातार निगरानी की जाएगी। हर महीने मेंटर और मॉनिटरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा होगी। इसके अलावा स्कूलों में जीरो पीरियड के इस्तेमाल, शिक्षकों के प्रशिक्षण और कैप्सूल स्कूल सपोर्ट कार्यक्रम की भी निगरानी की जाएगी। स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई को प्रभावी बनाने, बालवाटिका-3 की गतिविधियों और मॉडल बालवाटिका में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।दिसंबर तक विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए स्कूल स्तर पर नियमित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में होगी योजना की समीक्षा
जनवरी के पहले सप्ताह में 90 दिन की विशेष शिक्षण योजना की समीक्षा की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि विद्यार्थियों के पढ़ने, लिखने और गणित के स्तर में कितना सुधार हुआ है। साथ ही यह भी आकलन किया जाएगा कि अतिरिक्त अभ्यास और जीरो पीरियड का विद्यार्थियों को कितना लाभ मिला।


------------------------
पीए-1 के परिणामों के आधार पर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी, जिन्हें पढ़ने, लिखने और गणित में अधिक अभ्यास की जरूरत है। शिक्षकों को जीरो पीरियड में इन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर तक उनकी नियमित प्रगति पर नजर रखी जाएगी। - मनोज, जिला समन्वयक शिक्षा विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed