Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Immediate ban on the use of coal and wood in tandoors at hotels and restaurants

Gurugram News: होटल, रेस्तरां के तंदूर में कोयला-लकड़ी पर तत्काल प्रतिबंध

Wed, 11 Nov 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Immediate ban on the use of coal and wood in tandoors at hotels and restaurants
गुरुग्राम। जिलाधिकारी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूर में कोयला या लकड़ी के उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगा है। इन प्रतिष्ठानों को अब बिजली या गैस आधारित स्वच्छ ईंधन वाले उपकरणों का उपयोग करना होगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यह निर्देश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत जारी हुए हैं। सीएक्यूएम ने 29 सितंबर 2026 को संशोधित ग्रेप अनुसूची जारी की थी, जिसमें यह प्रतिबंध शामिल है। कोयला और लकड़ी जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। गुरुग्राम नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

---------------------
तंदूर बंद होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ेगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिले के होटल, रेस्टोरेंट और खुले भोजनालयों में तंदूर में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले का सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के कारोबार पर पड़ेगा। अब उन्हें कोयले और लकड़ी के तंदूर की जगह बिजली, गैस या अन्य स्वीकृत स्वच्छ ईंधन आधारित उपकरणों का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए संचालकों को नए उपकरण खरीदने या मौजूदा व्यवस्था में बदलाव करना पड़ सकता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

दुकानदार हरिओम ने बताया कि अब बिजली पर रोटी बनानी पड़ेगी। कई ग्राहक ऐसे आते हैं जिन्हें तंदूर की ही रोटी खानी पसंद होती है। अब वह वापस चले जाएंगे। इससे कारोबार में नुकसान होगा। अभय मिश्रा का कहना है कि सामान पहले से ही मंहगा है और अब तंदूर भी बंद हो जाएगा तो काम में और कमी आ जाएगी। धर्मेंद्र का कहना है कि अमृतसरी कुलचे बेचते हैं अब तंदूर नहीं जलेगा तो हमारा काम तो पूरी तरह थप हो जाएगा। वहीं, होटल संचालक मोहन अग्रवाल ने बताया कि शादी सीजन आ गया है और अगर तंदूर बंद कर दिया गया तो हमारे काम पर बूरा असर पड़ेगा। यही सीजन होता है कमाने का उसमें भी तंदूर बंद रखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed