फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal parking at the underpass troubles pedestrians

Gurugram News: अंडरपास पर अवैध पार्किंग से राहगीर परेशान

Mon, 01 Jun 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking at the underpass troubles pedestrians
बस स्टैंड के सामने बने अंडरपास पर ऑटो रिक्शा चालकों ने की अवैध पार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बस स्टैंड के सामने बने अंडरपास पर ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा की गई अवैध पार्किंग राहगीरों के परेशानी का कारण बनी हुई है। अंडरपास के भीतर और उसके आसपास बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि ऑटो चालकों द्वारा अंडरपास को अस्थायी स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और कई बार जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है। विशेषकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन




नागरिकों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अंडरपास पर अवैध पार्किंग जारी है, जिससे यातायात नियमों की अनदेखी साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रताप ने बताया कि यह ऑटो हर रोज यहीं खड़े रहते हैं। देवेंदर ने बताया कि किसी भी समय देखने पर यह ऑटो वाले यही खड़े मिलते हैं। दुकानदार प्रदीप पाल का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के होने के बाद भी यह ऑटो चालक रोजाना यहीं खड़े हो जाते हैं। वहीं, दुकानदार बलवीर गुप्ता ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी यह लोग यहां से ऑटो नहीं हटाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed