फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal Mining Routes Blocked Using Bulldozers

Gurugram News: बुलडोजर से बंद किए अवैध खनन के रास्ते

Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining Routes Blocked Using Bulldozers
-देर शाम फिर शुरू हुईं अवैध खनन की गतिविधियां, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तावडू सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन ने दावा किया था कि संभावित अवैध खनन के रास्तों को बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है, लेकिन देर रात सामने आए एक वीडियो ने इन दावों की पोल खोल दी।
वीडियो में पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अरावली क्षेत्र से निकलती दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि अवैध खनन की गतिविधियां अब भी जारी हैं। दो दिन पहले ही सदर थाना सीमा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बृहस्पतिवार को गांव चीला, छारोडा सहित अरावली क्षेत्र के कई रास्तों पर जेसीबी मशीनों से मिट्टी डालकर और अवरोध खड़े कर रास्ते बंद किए गए। प्रशासन की ओर से इसे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई बताया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ लोगों और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते अवैध खनन दोबारा सक्रिय हो रहा है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात पुलिस टीम फिर गांव चीला क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी, जहां अवैध खनन से भरे दो ट्रैक्टर मिले। हालांकि पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर खाली कर मौके से फरार हो गए। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि पुलिस ने ट्रैक्टरों को पकड़ने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
वाहन से कुचलकर डीएसपी की हुई थी हत्या :
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2022 में खनन माफियाओं ने एक डीएसपी को वाहन से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बावजूद आसपास के इलाकों में अवैध खनन जारी रहने की बातें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में बन रही एक दीवार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य वन विभाग की ओर से कराया जा रहा है, लेकिन इसमें भी अरावली क्षेत्र से निकाले गए अवैध पत्थरों के इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए पत्थर लाकर निर्माण कार्य जारी होने की चर्चाएं भी तेज हैं।

--------------
वर्जन

पूरे मामले में डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया गया है और यदि भविष्य में भी कोई मामला सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed