फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal liquor shops caught in two villages

Gurugram News: दो गांवों में अवैध शराब ठेके पकड़े

Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor shops caught in two villages
आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो सेल्समैन गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने हथीन क्षेत्र के दो गांवों में चल रहे अवैध शराब ठेकों का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने दोनों ठेकों के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, मौके से दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है। मंडकौला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी अभिषेक की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विभागीय टीम ने दोनों ठेकों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जांच के दौरान संचालकों के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं पाया गया।


अधिकारी ने बताया कि जैनपुर मोड़ पर चल रहे ठेके से सेल्समैन दलीप, निवासी बेला जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) और खोकियाका गांव के ठेके से सेल्समैन दीपचंद शर्मा, निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठेकों के संचालकों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed