फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal IVF center was running in Sushant Lok for one year, department has now taken action

Gurugram News: सुशांत लोक में एक साल से चल रहा था अवैध आईवीएफ सेंटर, विभाग ने अब की कार्रवाई

Thu, 17 Jul 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal IVF center was running in Sushant Lok for one year, department has now taken action
अल्ट्रासाउंड की आड़ में चल रहा था सेंटर, बरामद किए गए 84 भ्रूण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन की अनुमति लेकर अवैध रूप से आईवीएफ सेंटर चलाए जाने का भंडाफोड़ किया है। पॉश एरिया सुशांत लोक में चल रहे इस अवैध आईवीएफ सेंटर का स्वास्थ्य विभाग को एक साल बाद पता लगा है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से 84 भ्रूण बरामद किए हैं जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवैध रूप से आईवीएफ सेंटर चलाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर डॉ. रितु नांदल के नेतृत्व में टीम गठित कर सुशांत लोक फेज-1 के बताए गए स्थान पर भेजी गई तो यहां फर्टिलिटी ट्रयू सेंटर के नाम से आईवीएफ क्लीनिक चल रहा था। यहां जांच की गई तो आईवीएफ सेंटर की संचालक मंजू शर्मा मौके पर मौजूद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान इस क्लीनिक में 84 भ्रूण मिले। पूछताछ में सेंटर संचालिका कोई विभागीय अनुमति नहीं दिखा पाई। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि यह सेंटर करीब एक साल से यहां चलाया जा रहा है। इस सेंटर में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने के लिए ही विभाग से अनुमति ली गई थी, लेकिन इसकी आड़ में यहां आईवीएफ सेंटर चलाया जाने लगा।

अधिकारियों की मानें तो यहां टंकुज कुमार, खुशबू, अंजलि, सोनू, रजनी, किरण, मुस्कान, लक्ष्मी, महक, रूमा खातुन, अनूप काम कर रहे थे जो इस आईवीएफ सेंटर में भ्रूण की देखरेख कर रहे थे। ऐसे में डॉ. रितु नांदल ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने एशिष्ट रिप्रोडेक्टिव टेक्नोलोजी एक्ट 2021 की धारा 15(1), 21, 22, 23, 24, 33, 34, 37 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed