{"_id":"6af6fb4f107e70b40a06a743","slug":"illegal-generators-to-be-removed-from-dlf-phase-1-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107227-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीएलएफ फेज-एक से हटेंगे अवैध जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीएलएफ फेज-एक से हटेंगे अवैध जनरेटर
विज्ञापन
एक महीने में डीटीपीई एनजीटी में देंगे जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ सिटी फेज-एक में अवैध रूप से रखे गए डीजल जनरेटर (डीजी) सेट जल्द ही हटाए जाएंगे। सोसाइटीवासियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट (डीटीपीई) को आदेश दिए हैं। यह आदेश एनजीटी की प्रधान पीठ के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डाॅ. ए.सेंथिल वेल की पीठ ने दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
डीएलएफ फेज-एक ए-ब्लॉक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने दायर याचिका पर सुनवाई की। पीठ को बताया कि डीटीपीई ने तीन नवंबर को ही अवैध रूप से लगे डीजी सेट हटाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पर पीठ ने डीटीपीई को निर्देश दिया कि जारी किए निर्देशों को लागू करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।