{"_id":"68c1657d0e4712491d0261ac","slug":"illegal-encroachments-removed-from-three-acres-of-land-in-sector-31-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66897-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-31 में तीन एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-31 में तीन एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाए
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 15 वर्षों से अधिक से झुग्गियां बनाकर रह रहे थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-31 में लगभग तीन एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन को मुक्त कराया। इस पर 15 वर्षों से भी अधिक समय से झुग्गियों का अवैध कब्जा था। जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा ने गुरुग्राम पुलिस और स्थानीय आरडब्ल्यूए के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग और झाड़सा रोड से सटे ग्रीन बेल्ट पर करीब 100 अवैध रूप से निर्मित झुग्गियों को हटा दिया।
पहले केवल 10-20 झुग्गियां थीं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई। साइट का निरीक्षण जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा द्वारा दो बार किया गया था, जिसका नेतृत्व डीटीपी जीएमडीए और अतिक्रमण हटाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने किया। ग्रीन बेल्ट को खाली करने के लिए दो महीने का नोटिस भी दिया गया था। नोटिस देने और स्थानांतरण के लिए पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने जमीन खाली नहीं की। तीसरे और अंतिम निरीक्षण दौरे के दौरान सभी निवासियों को अपना सामान स्थानांतरित करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। सार्वजनिक उपयोग के लिए ग्रीन बेल्ट को बहाल करने के लिए जीएमडीए ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
तोड़फोड़ के बाद सफाई और मलबा हटाने का कार्य जारी है। ग्रीन बेल्ट को सार्वजनिक उपयोग हेतु दोबारा विकसित किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में पर्यावरण और स्वच्छता की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। आसपास के नाले में कचरा डालने से दुर्गंध और अस्वास्थ्यकर वातावरण फैल गया था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए ने इस कदम का स्वागत किया और इस लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान के लिए जीएमडीए की सराहना की।
विज्ञापन
बाजार से भी अवैध कब्जे हटे
ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही जीएमडीए ने नगर निगम के सहयोग से सेक्टर-31 के बाजार क्षेत्र में भी कार्रवाई की। डीटीपी (जीएमडीए) और अतिक्रमण के नोडल अधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर लगभग 10 संयुक्त निरीक्षण किए। दो बार सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप बाजार क्षेत्र लगभग 80 प्रतिशत अतिक्रमण मुक्त हो गया।