फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal encroachment removed from half an acre land in Dhunela village

Gurugram News: धुनेला गांव में आधा एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

Thu, 23 Apr 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from half an acre land in Dhunela village
तीन घंटे तक चली कार्रवाई, परिषद ने तार फेंसिंग कराकर कब्जे में ली भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद ने धुनेला गांव में बृहस्पतिवार को अवैध कब्जे को हटवाया। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार परिषद की मिल्कियत वाले 4 कनाल 13 मरले पर अवैध कब्जा किया गया था। लोगों ने भूमि पर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था। परिषद की टीम ने अवैध कब्जा हटाकर तार फेंसिंग कराकर भूमि को कब्जे में लिया है। परिषद की यह कार्रवाई करीब 3 घंटे तक चली।
सोहना नगर परिषद की टीम ने बृहस्पतिवार को धुनेला गांव में पहुंची। भूमि इंद्राज राजस्व रिकॉर्ड में मुस्ततिल नंबर 20 व कीला नंबर 19 पर दर्ज है। प्रशासन ने बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट डीटीपी आरएस भाठ को नियुक्त किया था। परिषद भूमि को खाली पड़ी देखकर लोगों ने कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था। टीम ने बोर्ड को हटाकर भूमि की पैमाइश कराकर तार फेंसिंग कर दी है। कार्रवाई के दौरान परिषद एसडीओ संदीप राठी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनोज सिवाच, लैंड ऑफिसर सफीक, पटवारी कुलदीप और पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन

हालांकि, नगर परिषद की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताया। डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा दस्तावेज दिखाने के बाद विरोधी अपने अपने घर लौट गए। गांववासी अकबर बताते हैं कि गांव में यह कब्रिस्तान सैकड़ों वर्ष पुराना है। जिसको नगर परिषद द्वारा अपनी मिल्कियत बतलाने पर मुस्लिम समुदाय के समक्ष अपने लोगों को दफनाने के लिए स्थान नहीं रहेगा। परिषद एसडीओ संदीप राठी ने बताया कि भूमि का रकबा 4 कनाल 13 मरले है, जोकि नगर परिषद की मिल्कियत है। भूमि खाली होने के कारण लोगों की भूमि कब्जाने की नीयत थी। परिषद ने अपनी भूमि की पैमाइश कराकर तार फेंसिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed