फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal constructions demolished in three villages

Gurugram News: तीन गांवों में अवैध निर्माण ध्वस्त किए

Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions demolished in three villages
नगर एवं योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर एवं योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने बृहस्पतिवार को जिले के तीन गांवों में अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इसमें गांव बिलासपुर, राठीवास और बोहरा कला में लगभग आठ एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। मौके पर विरोध को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा।
तीनों स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अवैध मकान, सड़क नेटवर्क और गोदाम ढहाए गए। इसमें बिलासपुर शहरी क्षेत्र और नियंत्रित क्षेत्र में आने वाले ग्राम राठीवास, बोहरा कलां और जमालपुर की राजस्व संपत्ति में पुलिस स्टेशन बिलासपुर के क्षेत्राधिकार के तहत पुलिस बल की मदद से राजस्व संपत्ति को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। इसमें लगभग साढ़े चार एकड़ में जमालपुर गांव में बनाए गए सड़क नेटवर्क के साथ श्रमिक क्वार्टरों को हटा दिया गया है। राठीवास गांव में लगभग साढ़े तीन
विज्ञापन

एकड़ क्षेत्र में फैली सड़क, व डीपीसी को हटाया गया। ऐसे ही गांव बोहरा कलां में अनधिकृत गोदाम को आंशिक रूप से ध्वस्त किया गया।
इस दौरान नगर एवं योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग के अधिकारी मनीष यादव, कनिष्ठ अभियंता राजन, सहायक अधिकारी दिनेश सिंह मौजूद रहे। डीटीपी मनीष यादव ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों को अनधिकृत कॉलोनियों में निवेश के जोखिम की जानकारी दी। साथ ही उनसे अपील कर अवैध रिहायशी कॉलोनियों में निवेश न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed