फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal colony being built in two acres demolished

दो एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की

Fri, 15 Jul 2022 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony being built in two acres demolished
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने शुक्रवार को गांव बैरमपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी में निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी काटने वालों को विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि वह बिना लाइसेंस हासिल किए और प्रक्रिया पूरी किए बिना किसी भी तरह का कार्य न करें।
विज्ञापन

डीटीपी (प्रवर्तन) को सूचना मिली थी कि गांव बैरमपुर में कुछ लोग अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। इसकी जांच कराई गई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद शुक्रवार को डीटीपी की टीम मौके पर पहुंच गई। यह कॉलोनी 2 एकड़ में काटी जा रही थी। डीटीपी की टीम ने जेसीबी मशीन से 12 डीसीपी स्तर तक के निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। दो निर्माणाधीन मकान थे, उनको भी तोड़ दिया गया। तीन प्लॉटों की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया गया। 250 मीटर तक सड़क बना रखी थी, जेसीबी मशीन ने उसको भी ध्वस्त कर दिया। डीटीपी अमित मधोलिया ने भी लोगों से अपील की कि वह अपने कड़े परिश्रम से अर्जित पैसे को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट आदि खरीदने में न लगाएं। इससे उनका ही नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed