फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ilimi visits the location of the telephone exchange in Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम में टेलीफोन एक्सचेंज के लिए लोकेशन देखकर गया इलीमी

Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ilimi visits the location of the telephone exchange in Gurugram
-आरोपी तमन्ना की दुबई में हुई थी इलीमी से मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित एमराल्ड प्लाजा में बने कार्यालय में 2 अप्रैल को फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज मामले का खुलासा हुआ था। साइबर ठगी में मुख्य आरोपी इजराइल निवासी इलीमी नाम का व्यक्ति खुद ही गुरुग्राम आकर यह लोकेशन देखकर गया था और उसी के निर्देशों के अनुसार सिम बॉक्स का सेटअप किया गया था। आरोपियों ने सिम बॉक्स व अन्य डिवाइस को उत्तर प्रदेश के नोएडा से खरीदा था। इसके बाद सिम बॉक्स को ऑपरेट करने के बारे में भी दोनों आरोपियों को जानकारी दी।
आरोपी तमन्ना करीब चार साल पहले स्टडी वीजा पर दुबई गई थी और वहीं पर निजी कंपनी में काम करने लगी। इसी दौरान उसकी इजराइल निवासी इलीमी से मुलाकात हुई थी। इलीमी ने तमन्ना से भारत में बिजनेस करने के बारे में बात की थी, ताकि कम समय में अच्छा पैसा कराया जा सके। इलीमी ने इसके लिए करीब सात लाख रुपये भी दिए। इसके बाद तमन्ना वापस आई तो एक दोस्त के माध्यम से मनोज के संपर्क में आई। मनोज ने फरवरी में टिकल एआई नाम से कंपनी तैयार की। कंपनी में काम शुरू होने के 14 दिन बाद ही गुरुग्राम की साइबर पुलिस को प्रतिबिंब नामक वेबसाइट से आरोपियों के काम के बारे में पता चल गया था।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा जा चुका है। सिम बॉक्स में मिले सिम कार्ड के डाटा की भी जांच कराई जा रही है, ताकि साइबर ठगी के अन्य मामलों के बारे में पता चल सके। - गौरव फोगाट, एसीपी, साइबर अपराध, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article