फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the vehicle is parked on the roadside, the crane will tow it...GMDA made preparations

Gurugram News: सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो खींच ले जाएगी क्रेन...जीएमडीए ने की तैयारी

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
If the vehicle is parked on the roadside, the crane will tow it...GMDA made preparations
अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने में खर्च होंगे 2.63 करोड़, नए व पुराने गुरुग्राम के लिए अलग-अलग एजेंसी से होगा अनुबंद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में हाईवे से लेकर मुख्य सड़कों व बाजारों में अब अगर वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया तो न केवल आपका वाहन उठा लिया जाएगा, बल्कि जुर्माने की मोटी रकम के बाद ही वह छूट पाएगा। सड़क किनारे अवैध पार्किंग की समस्या को देखते हुए जीएमडीए ने अपनी इस पुरानी योजना को और अधिक प्रभावी करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अवैध पार्किंग में खड़े ऐसे वाहनों से खींचकर ले जाने के लिए जीएमडीए की ओर से 2.63 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जीएमडीए ने नए व पुराने गुरुग्राम के लिए अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। शहर में प्रमुख सड़कों व बाजारों में सड़क किनारे होने वाली पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जबकि, हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर हादसे का कारण भी बनते हैं। ऐसे में अवैध पार्किंग करने वालों से निपटने के लिए यातायात पुलिस चालान और वाहन को खींचकर पुलिस लाइन में खड़ा करने की कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

जीएमडीए अधिकारी के मुताबिक, ऐसे वाहनों को क्रेन की मदद से खींचने का अनुबंद्धित निजी एजेंसी करती है। पुलिस की मांग पर जीएमडीए की ओर से नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करके एजेंसी का चयन होता है। जीएमडीए की ओर से नए व पुराने गुरुग्राम के लिए निजी एजेंसी के चयन के लिए अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। एजेंसी से वर्ष 2025-26 (365 दिन) के लिए अनुबंद्ध किया जाएगा। एजेंसी को जीपीएस सिस्टम और लिफ्टिंग उपकरण से लैस वाहन (क्रेन) उपलब्ध कराने हाेंगे। जीएमडीएम नए गुरुग्राम (एनएच-48 के पूर्वी भाग) के लिए 97 लाख रुपये और नए गुरुग्राम में 1.63 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed