फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the toilet in flight is dirty and the facility is not available then the company will give one lakh rupees as compensation

Gurugram News: फ्लाइट में शौचालय गंदा व सुविधा न मिलने पर कंपनी देगी एक लाख मुआवजा

Sat, 26 Jul 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
If the toilet in flight is dirty and the facility is not available then the company will give one lakh rupees as compensation
महिला ने बेटे के साथ दिल्ली से लंदन और वापसी के लिए बुक की थी फ्लाइट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एयर इंडिया की फ्लाइट में साफ-सफाई के साथ ही अन्य सुविधा न मिलने पर कंपनी को शिकायतकर्ता महिला को एक लाख रुपये का मुआवजा देना होगा। दरअसल एक महिला ने अपने बेटे के साथ दिल्ली से लंदन और लंदन से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।

सेक्टर-56 निवासी कोमल ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि दो फरवरी 2023 को उन्होंने अपनी और बेटे के लिए 27 मई 2023 के लिए दिल्ली से लंदन के लिए और 24 जून 2023 के लिए लंदन से दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक की थी। उनका कहना था कि फ्लाइट में मिलने वाली मनोरंजन प्रणाली खराब थी। इसके साथ ही शौचालय भी साफ नहीं था। फ्लाइट में मौजूद कर्मचारियों से उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह परेशानी उन्हें दोनों बार हुई थी। उन्होंने वापस आकर इसकी शिकायत कंपनी से की थी। इस मामले में एयर इंडिया की तरफ से कोई भी दलील आयोग के सामने पेश नहीं की गई। इस पर आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को हुई परेशानी पर एक लाख रुपये का मुआवजा दे। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 22 हजार रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed