{"_id":"6228f0097a36f633a258f127","slug":"if-the-spark-of-enmity-flares-up-on-holi-the-station-in-charge-will-be-responsible-gurgaon-news-noi6364670198","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रंजिश की चिंगारी भड़की तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रंजिश की चिंगारी भड़की तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार
विज्ञापन
गुरुग्राम। होली के दौरान किसी भी जगह रंजिश की चिंगारी न भड़के, इसके लिए पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने -अपने क्षेत्र के मारपीट व रंजिश वाले मामलों का अध्ययन कर दोनों पार्टियों के साथ बैठक कर लें।
पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने थाना प्रभारियों को बैठक के दौरान कहा कि रंजिश के कारण होने वाले विवाद को रोकने के लिए पहला प्रयास पुलिस की ओर से होना चाहिए। दोनों ओर से दर्ज मामलों का चालान पेश करने के साथ ही उनको संतुष्ट करने का प्रयास करें। होली के त्योहार में रंग में भंग न पड़े, इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। होली पर सुरक्षा के साथ-साथ शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसा जाए। इसके लिए अपराध शाखा की टीमों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिश्नरी में हुई दो घटनाएं रंजिश का उदाहरण हैं। बदला लेने की भावना से दिवाली की रात ही कासन गांव में गोली चला कर पांच लोगों की हत्या की गई थी। इसके साथ ही पटौदी में पूर्व पार्षद के भाई सहित दो लोगों की हत्या भी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में पहले से कोई इनपुट नहीं था। ऐसे में सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में लंबित इस तरह के विवाद पर नजर रखें।
होली पर गड़बड़ी करने वालों पर नजर
आठ दिन बाद होली है। इस त्योहार को लेकर कमिश्नरी की पुलिस की ओर से सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। थाना प्रभारियों की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की जानी है। गांव से लेकर शहर में होली पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
होली के त्योहार पर हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के रंजिश के मामलों में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम।