फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'If the empty plot or premises is dirty, get it cleaned immediately'

Gurugram News: 'खाली प्लॉट या परिसर गंदगी युक्त है, तो तुरंत सफाई कराएं'

Wed, 20 Aug 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
'If the empty plot or premises is dirty, get it cleaned immediately'
नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

गुरुग्राम। खाली प्लॉट या परिसर में कूड़ा और मलबा या अन्य कोई गंदगी पड़ी हुई है तो उसे तुरंत साफ कराएं। सफाई सुनिश्चित नहीं कराने पर नगर निगम उसकी सफाई कराकर होने वाला खर्च आपसे वहन करेगा। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 274 के तहत यह आदेश जारी किया है। निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को उनके जोनों में यह शक्ति प्रयोग करने का निर्देश दिया है, ताकि पूरे शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखा जा सके।वहीं, सभी संयुक्त आयुक्तों को हर पखवाड़े अपनी गतिविधियों और अनुपालन की रिपोर्ट निगमायुक्त कार्यालय में जमा करनी होगी। ब्यूरो

------------------------
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरे दिन उठाएंगे कूड़ा
गुरुग्राम। शहर की कचरा व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली राउंड पर रहेंगे और जहां भी कूड़ा मिलेगा, सफाई कर्मचारी उसे तुरंत उठाएंगे। बुधवार को विधायक मुकेश शर्मा की नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए ट्यूलिप चौक प्वाइंट को बंद करने का निर्णय लिया है। कचरा उठाने और प्रबंधन की नई कार्ययोजना में मुख्य जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स) कवर होंगे। इनकी संख्या भी कम की जाएगी। कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, समय पर कचरा उठाकर डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा। सहायक सफाई निरीक्षकों को जीवीपी पर ड्यूटी के लिए लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed