फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If solar pump is sold or used for other work then subsidy will have to be returned

सोलर पंप बेचा या दूसरे काम में लगाया तो पूरी सब्सिडी वापस करनी पड़ेगी

Fri, 17 Dec 2021 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
If solar pump is sold or used for other work then subsidy will have to be returned
गुरुग्राम। फसल उत्पादन बढ़ाने व खेतीबाड़ी की लागत कम करने के लिए प्रदेश सरकार पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने पर किसानों को 75 फीसदी सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी देने वाले नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग को अब इसके गलत इस्तेमाल और दूसरों को बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर विभाग सख्त हो गया है। शिकायत सही मिलने पर संबंधित किसान से सब्सिडी की 75 फीसदी राशि वापस ली जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया सोलर पंप दूसरे को बेच देने और खेती के अलावा उसके दूसरे प्रयोग करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जिन पर सख्त कार्रवाई हो रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने की स्वीकृति देते वक्त उनसे यह लिखित रूप में लिया जाता है कि वह अपने यहां लगने वाले सोलर पंप को ना तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचेंगे व ना ही दूसरे काम के लिए उसे अन्य जगह शिफ्ट करेंगे। इससे केवल खेती के काम करेंगे। अगर वह बाद में इन शर्तोँ का उल्लंघन करेंगे तो सरकार की ओर से दी गई 75 प्रतिशत अनुदान राशि वापस ले ली जाएगी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा समय समय पर मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed