फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If school is two kilometers away from home then Haryana government give cycles to students of class 9th and 11

9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी: घर से दो किलोमीटर दूर है स्कूल... तो सरकार देगी साइकिल

Sat, 17 Sep 2022 07:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार अनुसूचित जाति के नौंवी व 11वीं कक्षा के ऐसे छात्र-छात्राओं को साइकिल दिए जाने हैं, जिनके गांव में नौंवी व 11वीं का स्कूल नहीं है।

विज्ञापन
If school is two kilometers away from home then Haryana government give cycles to students of class 9th and 11
साइकिलें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरकारी स्कूलों की नौंवी व 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल मुहैया कराई जाएगी। साइकिल योजना का लाभ उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनका स्कूल उनके घर से दो किलोमीटर दूरी पर है। गुरुग्राम के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 20 सितंबर को जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले के चारों खंडों के एससी वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विभाग की ओर से साइकिल खरीद के लिए 3100 रुपये व 3300 रुपये निर्धारित किए हैं।  

विज्ञापन

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार अनुसूचित जाति के नौंवी व 11वीं कक्षा के ऐसे छात्र-छात्राओं को साइकिल दिए जाने हैं, जिनके गांव में नौंवी व 11वीं का स्कूल नहीं है। यह छात्र-छात्राएं अपने गांव से दो किलोमीटर दूर किसी अन्य गांव के स्कूल में पढ़ने जाते हों। जिला स्तरीय मेले में छात्र-छात्राएं अपनी साइकिल पसंद कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने 20 इंच साइकिल के लिए 3100 रुपये व 22 इंच साइकिल का के लिए 3300 रुपये निर्धारित किया था। साइकिल के रेट जीएसटी समेत तय किए गए हैं। विभाग की ओर से निर्धारित राशि से अधिक रेट की साइकिल लेने पर अभिभावकों को बची हुई राशि का भुगतान अपनी जेब से करना पड़ेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि मेले के लिए साइकिल विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। विक्रेता आगामी 20 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिविल लाइंस में छात्र-छात्राओं के पसंद करने के लिए साइकिल उपलब्ध कराएंगे। छात्र-छात्राएं साइकिल पसंद करके अपना नाम दर्ज कराएंगे। चारों खंडों के शिक्षा अधिकारियों को साइकिल मेले के आयोजन संबंधी जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed