{"_id":"65b96bab50100c96ad09ec35","slug":"if-overloaded-vehicle-passes-through-toll-ten-times-the-fine-will-be-charged-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24430-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टोल से गुजरे ओवरलोड वाहन तो वसूला जाएगा दस गुना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टोल से गुजरे ओवरलोड वाहन तो वसूला जाएगा दस गुना जुर्माना
विज्ञापन
जांच के लिए लगेंगे वेट इन मोशन सेंसर, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई अधिकारियों ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओवरलोडिंग वाहनों पर नकेल कसने के लिए जल्द ही खेड़की दौला टोल पर वेट इन मोशन सेंसर ( विमंस ) इंस्टाल किए जाएंगे। इसके जरिए टोल से गुजरने वाले वाहनों की भार क्षमता की जांच की जाएगी। वाहन अगर ओवरलोड मिला तो उससे दस गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि नियम अनुसार निर्धारित भार से अधिक होने पर टोल से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों से दस गुना टोल राशि वसूलने का प्रावधान है। जिला उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द ही इस व्यवस्था को गुरुग्राम सोहना एक्सप्रेसवे व फरीदाबाद रोड पर भी इंस्टाल करें। संबंधित एजेंसियों को तीव्र मोड पर कैट आई और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश उपायुक्त ने दिए।
इस दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर ऐसी जगहों पर सुधार करने के निर्देश दिए। इसमें खास तौर पर राव गजराज सिंह मार्ग, विकास मार्ग, कादीपुर चौक से पटौदी चौक, हीरो होंडा चौक से हिमगिरी चौक, सेक्टर 22ए रोड, राजीव चौक, शंकर चौक व नरसिंहपुर जगहों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन का रास्ता बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
चेयरमैन निशांत यादव ने पिछली बैठक में सुझाए सुधार बिंदुओं की समीक्षा की। जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह गहलावत ने कहा कि एजेंडे के अनुसार सुधार जारी है। उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित रोड एजेंसी को सड़कों में गड्डे भरने, सड़क किनारे पेड़ों की छटाई करने और सड़क के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर बात की।
--
सोहना एक्सप्रेस-वे पर एफओबी के लिए निगरानी
सोहना एक्सप्रेसवे पर बीएसएफ कैंप (भोंडसी) के पास एफओबी बनाने की मांग पर एडीसी हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देश पर एनएचएआई, बीएसएफ के अधिकारियों व रोड सेफ्टी ऑफिसर ने संयुक्त विजिट की है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर एफओबी के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अगले 15 दिनों के भीतर वहां टेबल टॉप सुविधा की व्यवस्था करें। यह प्रयोग सफल न होने पर एनएचएआई वहां जल्द से जल्द एफओबी बनवाना सुनिश्चित करे।