{"_id":"6531760220365f9576065718","slug":"if-manesar-district-is-formed-villages-will-develop-on-the-lines-of-the-city-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16757-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर जिला बना तो शहर की तर्ज पर होगा गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर जिला बना तो शहर की तर्ज पर होगा गांवों का विकास
विज्ञापन
हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नवंबर को सरकार कर सकती है घोषणा
पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले मानेसर में 1.67 लाख हैं परिवार पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/मानेसर। हरियाणा दिवस पर इस बार मानेसर को अलग से जिला बनाने की घोषणा हो सकती है। सरकार की ओर से इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। सरकार इस औद्योगिक क्षेत्र को अगर जिला बनाने की घोषणा करती है तो यहां के गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर तेजी से किया जएगा। वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे चुनाव से पहले सरकार का स्टंट भी बताया जा रहा है। करीब पांच लाख की आबादी वाले मानेसर क्षेत्र में 1.67 परिवार पहचान पत्र हैं।
दिल्ली-जयुपर हाईवे पर स्थित मानेसर को जिला बनने के बाद उसे क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे। कमिश्नरेट के हिसाब से मानेसर उपायुक्त का पद है। एसीपी पटौदी के क्षेत्र में बिलासपुर, पटौदी, मानेसर, फर्रुखनगर, आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र आता है। अगर इस क्षेत्र के सिविल इलाके को भी जिले में शामिल किया जाएगा तो पटौदी उपमंडल के साथ ही मानेसर व फर्रुखनगर को उप मंडल बनाया जा सकता है। जिला बनने के बाद विकास की अधिक संभावना है। मानेसर को जिला बनाने की चर्चा के बीच अब यहां के आम व खास लोगों की जिज्ञासा तेजी से बढ़ने लगी है। मानेसर के जिला बनने से पूरे इलाके में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। स्थानीय लोगों के सभी प्रशासनिक कार्य वहीं पर हो जाएंगे। इलाके में कानून व्यवस्था और बेहतर ढंग से संचालित होगी। मानेसर में औद्योगिक विकास भी रफ्तार पकड़ेगा।
-- --
औद्योगिकता से संपन्न है मानेसर
वर्तमान में गुरुग्राम जिले का हिस्सा मानेसर औद्योगिक रूप से पूरी तरह संपन्न है। हरियाणा के औद्योगिक विकास का आकलन करें तो गुरुग्राम के साथ मानेसर ने बहुत तेजी से विकास किया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा से पटौदी तक फैले मानेसर में मारुति, होंडा, मित्सुबिशी, टोयोटा जैसे कई विश्वस्तरीय ब्रांड का बड़ा औद्योगिक उत्पादन हो रहा है। इन बड़ी इकाइयों के कारण सैकड़ों छोटी इकाइयां भी संचालित हो रही हैं। इनमें लगभग तीन लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। वर्तमान में यहां की आबादी पांच लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन
-- --
मानेसर का पौराणिक महत्व
मानेसर का नाम हिंदू पौराणिक कथाओं में उल्लेखित है। संस्कृत से अनुवाद किए जाने पर मानेसर का अर्थ मस्तिष्क का देवता या भगवान शिव की भूमि होता है। पूर्व में ये एक हजार घरों वाला गांव था, लेकिन 1990 के दशक के बाद ये तेजी से उन्नति करने वाले शहर में बदल गया। जहां कई विश्वस्तरीय नामचीन ब्रांडों की उत्पादन इकाइयां संचालित हैं।
-- --
एयरपोर्ट और हाईवे से बढ़ा विकास
मानेसर नई दिल्ली एयरपोर्ट से 40 मिनट की दूरी पर है। दिल्ली जयपुर हाईवे-8 इसके बीचोबीच से गुजरता है। कुंडली मानेसर पलवल हाईवे और नया बना द्वारका एक्सप्रेस वे भी इसके पास ही गुजर रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे मानेसर से लगभग 32 किमी की दूरी पर है।
-- --
तेजी से बढ़ता मानेसर
1-20 किमी के बड़े दायरे में बसा है मानेसर, लगातार बढ़ रहा है इलाका।
2-दिल्ली-जयपुर हाईवे, केएमपी और द्वारका एक्सप्रेस से सटा है इलाका।
3-2200 औद्योगिक इकाइयां, जिसमें मारुति स्विफ्ट का सबसे बड़ा प्लांट।
4-मारुति के साथ होंडा की बड़ी उत्पादन यूनिट, अन्य कई बड़ी इकाइयां।
5-तीन लाख कर्मचारी इन इकाइयों में कार्यरत, दो लाख वहीं पर रह रहे।
6-एक लाख कर्मचारी रोजाना आसपास के शहरों से पहुंचते हैं मानेसर।
7-मानेसर तहसील और मानेसर नगर निगम 2020 में बनाया गया।
8-एनएसजी का पहला प्रशिक्षण केंद्र मानेसर में ही संचालित हो रहा है।
9-राष्ट्रीय बम डाटा केंद्र, राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र भी यहां है
10- वर्तमान समय में मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 29 गांव आते हैं।
-- --
इसे भी जाने
- मानेसर जिला बनने पर आने वाले क्षेत्र में पटौदी, फर्रुखनगर शामिल हो सकते हैं।
- मानेसर पुलिस उपायुक्त के क्षेत्र में बिलासपुर थाना, मानेसर थाना, आईएमटी मानेसर थाना, फर्रुखनगर थाना क्षेत्र आता है।
- पटौदी उपमंडल के साथ मानेसर व फर्रुखनगर तहसील को उपमंडल बनाया जा सकता है।
-- --
क्षेत्र का होगा विकास:
मानेसर को जिला घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। मानेसर क्षेत्र में विकास की अभी बहुत संभावनाएं है। सरकार हरियाणा दिवस पर जनता की पुरानी मांग पूरी करनी चाहिए। - डा. धर्मेंद्र यादव, समाजसेवी, मानेसर।
-- --
हरियाणा दिवस पर प्रदेश सरकार को मानेसर को जिला बनाने की मांग पूरी करनी चाहिए। अलग जिला घोषित करने के बाद ही मानेसर नगर-निगम का चुनाव भी कराया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आए। - ओम प्रकाश यादव, पूर्व सरपंच, मानेसर।
-- --
यदि मानेसर जिला बनता है तो व्यवस्था ज्यादा प्रभावी रहेगी, जिससे विकास पर सीधा असर पड़ेगा। बड़े अधिकारी यहां बैठेंगे तो मॉनिटरिंग ज्यादा अच्छी तरह से हो सकेगी। आने वाले समय में मानेसर ज्यादा विकास करेगा, जिसके लिए उच्च अधिकारियों का यहां बैठना जरूरी हो जाता है। -राजेश गुप्ता, प्रधान मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन मानेसर।
-- --
मानेसर को जिला बनाना आम जनता के लिए खुशी की बात है। एसडीएम के यहां बैठने से कई तरह की प्रशासनिक समस्याओं का समाधान हो सकेगा। मानेसर नगर निगम की कार्यप्रणाली में बहुत सुधार करने की गुंजाइश है। प्रशासन को इस बारे में सोचना चाहिए। - मास्टर बलबीर सिंह, सदस्य हिन्दी सलाहकार समिति नीति आयोग, भारत सरकार।