{"_id":"680d29f3cfe26b727502e984","slug":"if-hindus-remain-united-then-no-one-will-be-able-to-harm-them-dhirendra-shastri-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56284-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू एक रहेगा तो कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा : धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू एक रहेगा तो कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा : धीरेंद्र शास्त्री
विज्ञापन
पहलगाम की घटना के बाद नाराज धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों को कहा पंचर पुत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-43 में बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने पहलगाम में हमले पर आतंकियों को पंचर पुत्र कहा। शास्त्री ने पहलगाम आतंकी हमले को सदी की सबसे निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि सबने पहलगाम की घटना देख ली।
वहां आतंकियों ने लोगों को राज्य नहीं बल्कि धर्म पूछकर गोली मारी। लिहाजा अब लोगों को क्षेत्रवाद और भाषावाद में बंटने के बजाय एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि अगर वे 12 बच्चे पैदा कर रहे हैं तो हिंदू भी कम से कम 4 बच्चे पैदा करे। दो व्यापार-परिवार को संभालें और दो हिंदू राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह नहीं पूछा कि तुम तमिल बोलते हो, गुजराती, मराठी या पंजाबी बोलते हो। उन्होंने ये भी नहीं पूछा कि तुम गुजरात के हो, मध्य प्रदेश, बिहार के हो या कहां के हो, उन्होंने सिर्फ ये पूछा कि तुम मुसलमान हो या हिंदू, मुसलमान हो तो कलमा पढ़कर बताओ, नहीं पढ़ सके तो गोली दाग दी। इसलिए हम बस यहीं कहेंगे, हिंदू एक रहेगा, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा’।शास्त्री ने कहा कि अभी तक हम चिल्लाते रहे पदयात्राओं में, लोग हमारा मजाक बनाते थे कि बाबा निकला है भेदभाव मिटाने, बाबा निकला है जात-पात मिटाने। लेकिन आज पहलगाम की घटना ने दिल दहला दिया है।