फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If all three employee leaders are found guilty in the investigation, then action should be taken as per rules: Shastri

जांच में तीनों कर्मचारी नेता दोषी पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई हो : शास्त्री

Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
If all three employee leaders are found guilty in the investigation, then action should be taken as per rules: Shastri
कहा-कर्मचारी संघ भ्रष्टाचार के मामले में किसी का समर्थन नहीं करता
विज्ञापन

शांतिपूर्ण आंदोलन तोड़ने के लिए उपद्रव करवाने की रची जा रही साजिश

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम में स्विपिंग मशीन के ठेकेदार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर तीनों कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना को हड़ताल से जोड़ना गलत है। यदि जांच में रामसिंह, नरेश मलक्ट व राजेश दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। कर्मचारी संघ भ्रष्टाचार के मामले में किसी का समर्थन नहीं करता। वहीं निर्दोषों को फंसने नहीं दिया जाएगा। उक्त बात बुधवार को शास्त्री ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पुराने निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन छंटनी ग्रस्त 3480 कर्मचारियों को न्याय देने की बजाय 36 दिनों से चल रही शांतिपूर्ण हड़ताल खत्म कराने का प्रयास कर रहे हैं। हड़ताल को तोड़ने के लिए अपने लोगों को भेजकर संघ के नेताओं को पुलिस द्वारा उठवाने व नौकरी से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। निगम अधिकारी शरारती तत्वों को भेजकर शांति पूर्ण आंदोलन को तोड़ने के लिए उपद्रव करवाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से 18 व 19 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय पड़ाव व धिक्कार प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ ने आंदोलन को जारी रखने के लिए बसंत कुमार को जिला कार्यकारी प्रधान व नगर निगम गुरुग्राम इकाई के वरिष्ठ प्रधान कैलाश संगेलिया को कार्यकारी प्रधान व सह सचिव धर्मेंद्र कुमार को कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है। निगम सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान व सुल्तान सिंह चावरिया ने नगर निगम कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रशासनिक षडयंत्र का डटकर मुकाबला करने का ऐलान किया। हड़ताल में सुशीला देवी, सोनिया, अनिता देवी, रीना, संजय, रीना, पिंकी, ज्योति, निर्मल, सोनिया सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed