{"_id":"6536ceb908040ea27b04e785","slug":"icu-facility-will-be-available-in-government-hospital-doctors-will-also-increase-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16961-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी अस्पताल में मिलेगी आईसीयू सुविधा, डॉक्टर भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी अस्पताल में मिलेगी आईसीयू सुविधा, डॉक्टर भी बढ़ेंगे
विज्ञापन
डीएनबी कोर्स के तहत फैमिली मेडिसिन विभाग के बाद नेत्र और स्त्री रोग विभाग को मिलेंगे दो-दो डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जल्द ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में आईसीयू सुविधा के अलावा अतिरिक्त डॉक्टर जुड़ेंगे। इसके लिए जनवरी से डीएनबी कोर्स के दाखिले शुरू होंगे। जिले में फैमिली मेडिसिन विभाग के बाद स्त्री और नेत्र रोग विभाग में यह सुविधा मिलेगी। उधर, जिला नागरिक अस्पताल के अलावा एक अतिरिक्त ब्लॉक में आईसीयू की सुविधा भी शुरू करने पर जोर है।
उधर, सरकारी अस्पताल में आंख और स्त्री रोग विभाग में दो-दो अतिरिक्त डॉक्टर सेवाएं देंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स की मंजूरी मिली है। आगामी जनवरी से कोर्स अस्पताल में शुरू होगा।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय माला ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने नेत्र और स्त्री दो विभागों में कोर्स कराने का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा है। इससे पहले अस्पताल को फैमिली मेडिसिन विभाग में डीएनबी कोर्स की मंजूरी मिल चुकी है। अब एनबीई ने नेत्र और स्त्री विभाग के लिए डीएनबी कोर्स को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही सरकारी अस्पताल में एमबीबीएस पास छात्र इस कोर्स को पढ़ने के लिए आएगें। यह छात्र विशेषज्ञ सेवाओं के लिए डीएनबी कोर्स में दाखिला लेंगे। इसकी पढ़ाई संबंधित विभाग अध्यक्ष छात्रों को कराएंगे। यह छात्र राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ( एनएमसी ) की ओर से आयोजित नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही दाखिले के पात्र होंगे। एमबीबीएस पास विद्यार्थी अस्पताल में पीजी स्तर का डीएनबी कोर्स करते समय मरीजों को भी सेवाएं देंगे। इससे अस्पताल प्रबंधन के पास अतिरिक्त डॉक्टर होंगे।
विज्ञापन
साथ ही नागरिक अस्पताल परिसर (सेक्टर-10) में अगले वर्ष से 32 बेड पर आईसीयू सुविधा भी इस दौरान विकसित होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में गंभीर मरीजों के विशेष उपचार के लिए सौ बेड का ब्लॉक विकसित किया जा रहा है। पांच मंजिला इमारत में एक तल ( फ्लोर) आईसीयू मरीजों के लिए समर्पित होगा। यह ब्लॉक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में बनाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का प्रयास है कि अगले वर्ष जनवरी 2024 में तय समय सीमा पर यह कार्य पूरा हो।
--
क्या है डीएनबी
डीएनबी तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मास्टर डिग्री के समतुल्य कोर्स है। डीएनबी पास विद्यार्थी डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) या मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) के बराबर माना जाता है। एमडी और एमएस (पीजी) की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज से की जा सकती है। डीएनबी कोर्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से किया जा सकता है। यह कोर्स कराने के लिए अस्पताल के पास पहले से डीएनबी मंजूरी होना जरूरी है।