फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   I called up someone from the internet to complain about a faulty geyser and was duped.

Gurugram News: खराब गीजर की शिकायत के लिए इंटरनेट से निकालकर किया फोन, हो गई ठगी

Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
I called up someone from the internet to complain about a faulty geyser and was duped.
गीजर की शिकायत पर ओटीपी मांगकर 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- पीड़ित महिला ने गीजर खराब होने पर शिकायत के लिए गूगल पर सर्च किया कंपनी का नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने गीजर की शिकायत करने पर महिला से ओटीपी लिया और 99,257 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता ने गीजर खराब होने पर शिकायत के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज की है।
बादशाहपुर क्षेत्र के नूरपुर झाड़सा निवासी राजेश्वरी ने बताया कि वह 10 नवंबर को गीजर के खराब होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रही थीं। गूगल पर एक नंबर मिलने पर जब राजेश्वरी ने कॉल किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा। जब राजेश्वरी ने ओटीपी बताया तो उनके फेडरल बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से 99,257 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बैंक खाते रुपये निकलने के बारे में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही पीड़िता राजेश्वरी ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में जाकर अपनी शिकायत दी। लसाज के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed