फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   husband and three children murdered by a women

Gurugram News: पत्नी ने पति और तीन बच्चों की हत्या की

Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
husband and three children murdered by a women
महिला घर से गायब, एक परिचित युवक और अन्य पर मामला दर्ज
विज्ञापन

- नूंह जिले के गांगोली गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के गांगोली गांव में पत्नी द्वारा पति सहित तीन बच्चों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला और एक युवक सहित करीब छह लोगों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला मौके से फरार है।शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी छज्जू राम ने बताया कि उसका भाई जीत सिंह उर्फ बंटा 34 वर्ष अपनी पत्नी पत्नी मीना और तीन बच्चों खिलाड़ी 12 वर्ष, बेटी राधिका 10 वर्ष और बेटा प्रियांशु 7 वर्ष के साथ रहता था। शनिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका भाई जीत सिंह और उसके तीन बच्चे मरे पड़े हैं। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई पंखे से लटका हुआ था। तीनों बच्चे बेड पर मृतक अवस्था में पड़े हुए थे, जिनके मुंह से खून निकल रहा था। वहीं, पत्नी घर से फरार थी। सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलेज भिजवाया। पुलिस ने मीना और उससे मिलने आने वाले रोहित निवासी रिंगन फिरोजपुर झिरका के अलावा महिला के मां-बाप सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों के अनुसार महिला के चरित्र ठीक नहीं था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था और पत्नी कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके में भी बताया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिंक टीम बुला जांच कराने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच चल रही है, दोनों पहलू से जांच कर रहे हैं। यह भी हाे सकता कि बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जीत सिंह ने आत्महत्या कर ली हो, या फिर मीना ने बच्चों तथा पति को खाने में जहरीला पदार्थ दिया हो और पति के मरने के बाद उसके शव को पंखे से लटका दिया हो। मीना के सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी। यह बताया जा रहा कि वह शुक्रवार सुबह से कहीं गई है। अगर उसने पति और बच्चों की हत्या की है तो कोई और भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed