{"_id":"64f427f376cce91c1706ff0a","slug":"husband-and-three-children-killed-in-nuh-woman-missing-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों का कत्ल, फंदे पर लटका मिला पति: ठीक नहीं था महिला का चरित्र, कई-कई दिन तक घर से रहती थी गायब और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों का कत्ल, फंदे पर लटका मिला पति: ठीक नहीं था महिला का चरित्र, कई-कई दिन तक घर से रहती थी गायब और...
Sun, 03 Sep 2023 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 PM IST
सार
नूंह में एक युवक और तीन बच्चों के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई।घटना के बाद मृतक की पत्नी गायब है। परिवार के लोगों ने महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति और बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
murder in nuh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह के गांगोली गांव में शनिवार सुबह एक युवक और तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जीत सिंह उर्फ बंटा (34) का शव फंदे पर लटका मिला वहीं सभी बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे। घटना के बाद से जीत सिंह की पत्नी मीना गायब है। परिवार के लोगों का आरोप है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व बच्चों की हत्या की है।
पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि जीत सिंह और तीनों बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
छज्जू राम ने बताया कि उसका भाई जीत सिंह अपनी पत्नी मीना और तीन बच्चों खिलाड़ी (12), बेटी राधिका (10) और बेटा प्रियांशु (7) के साथ रहता था। शनिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका भाई जीत सिंह और उसके तीन बच्चे मृत पड़े हैं। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो जीत सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
तीनों बच्चे बेड पर मृत पड़े थे। उनके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलेज ले गई। पुलिस ने मीना और उसके प्रेमी रोहित निवासी रिंगन फिरोजपुर झिरका के अलावा महिला के मां-बाप सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पति- पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था
पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीत सिंह और मीना के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मीना कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। जीत सिंह व परिजनों को उसके चरित्र पर संदेह था। मीना के गायब रहने के बारे में जीत सिंह ने ससुराल वालों को भी बताया था।

घरेलू कलह की वजह से हुई हत्या
गांव वालों का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से मीना ने किसी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला फिर शव को पंखे से लटका दिया। वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मीना के सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी। वह शुक्रवार सुबह से गायब है।

पुलिस बोली, दूसरे पहलू से भी की जा रही है जांच
पुलिस ने कहा कि हर पहलू से जांच की जा रही है। यह भी हो सकता कि रोज-रोज के झगड़े से तंग होकर बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जीत सिंह ने आत्महत्या कर ली हो। फॉरेंसिंक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर तहकीकात कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात का खुलासा होगा।