{"_id":"687bd52a03a84ff14602370a","slug":"hundreds-of-acres-of-agricultural-land-wasted-due-to-waterlogging-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104914-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जलभराव से सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जलभराव से सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि बर्बाद
विज्ञापन
विधायक ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भारी बरसात के कारण जलभराव की समस्या ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। लगातार हो रही बरसात के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि बर्बाद होने की कगार पर है।
क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। विधायक ने प्रदेश सरकार से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने तक इस समस्या से प्रभावित किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है। विधायक के साथ हितेश कुमार एक्सईएन, जगदीश व सुरेश एसडीओ, आरिस जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार गोहाना, उमरा, उमरी, बदरपुर, खुशपुरी और सूखपुरी सहित अन्य गांवों में जलभराव होने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि बेकार हो चुकी है।