Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HR professional, volunteer, lead analyst, and student accused of religious conversion; four arrested

Gurugram News: दिल्ली के ध्यानार्थ एचआर, स्वयंसेविका, लीड एनालिस्ट और छात्रा पर धर्मांतरण का आरोप, चार गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
HR professional, volunteer, lead analyst, and student accused of religious conversion; four arrested
घाटा गांव में निजी स्कूल संचालित कर बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा दे रहीं थीं महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों के आरोप में चार महिलाओं को 14 नवंबर को घाटा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं पर शिक्षा देने के नाम पर बच्चों का धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। महिलाओं की पहचान ललनपुई (31) निवासी द्वारका, दिल्ली, अशमिता चाहार (35) निवासी कोटला, दिल्ली, राजकुमारी चाओबा सिंह (36) निवासी सेक्टर-86, गुरुग्राम और सुमन कुमारी (21) निवासी कोसलपुरी के रूप में हुई है। चारों महिलाएं क्रमश: एक निजी कंपनी में एचआर, अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयं सेविका, निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट और बीएड की छात्रा हैं।
पूछताछ में पता चला कि उक्त सभी महिलाएं करीब एक साल से शनिवार को दिल्ली से गुरुग्राम आतीं थीं और बच्चों को शिक्षा व खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर निजी पाठशाला संचालित करते हुए ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रहीं थीं। चारों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में व्यक्ति का जबरन, धोखे से या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने संबंधी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरा और एक आरोपी महिला सुमन कुमारी से एक मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 14 नवंबर को अनुज नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घाटा गांव में एसपीआर रोड स्थित सर्विस स्टेशन के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों व कच्चे कमरों में कुछ व्यक्ति गरीब परिवारों के छोटे बच्चों के लिए निजी पाठशाला संचालित कर रहे हैं। इसके नाम पर वहां धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे और बच्चों के नाम वाला रजिस्टर बरामद हुआ है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनको भी गिरफ्तार करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कपिल अहलावत, एसीपी (सदर), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article