फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HR manager's body hung in hotel for three days

ओयो होटल में एक कंपनी के एचआर मैनेजर ने किया सुसाइड, बदबू आने पर लगी खबर0

Tue, 23 Feb 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
HR manager's body hung in hotel for three days
गुरुग्राम। सेक्टर-42 के ओयो होटल में 52 वर्ष के एचआर मैनेजर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन दिन से शव लटका रहा। होटल में बदबू आने पर स्टाफ ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतारकर उसके परिजनों को सूचना दी। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि उसने अपने बच्चे और पत्नी से अलग होने की वजह से आत्महत्या की है। पुलिस ने एचआर मैनेजर के भांजे की शिकायत पर एचआर मैनेजर की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एंबिएंस लोगॉन डीएलएफ फेज-3 के रहने वाले सिवाज जांझी ने पुलिस को बताया है कि मृतक रवि चोपड़ा उनके मामा थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में एचआर मैनेजर थे। वह पत्नी रितु कोचर और 10 वर्ष के बेटे आर्यन के साथ डीएलएफ फेज-4 में रहते थे। रवि ने बताया है कि वह जब 14 फरवरी को पंजाबी बाग दिल्ली में मामा रवि से मिले थे तो उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी रितु कोचर से घरेलू तनाव चल रहा है। रितु ने रवि के तमाम दस्तावेज कब्जे में कर रखे हैं।
विज्ञापन

उनको अपने बेटे से नहीं मिलने दे रहीं हैं। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहे हैं। रितु कोचर ने घर का लॉक भी बदलवा दिया है। इसके साथ ही उसने तलाक देने के लिए लीगल नोटिस भेजा है। जिसकी वजह से वह घर भी नहीं जा पा रहे है। वह जीना नहीं चाहते। रवि ने बताया है कि इसके बाद वह उनसे फोन के माध्यम से लगातार संपर्क में थे। 18 फरवरी से रवि से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। रवि ने बताया है कि 22 फरवरी को उनके मौसा परमिंदर सिंह का कॉल आया, जिन्होंने बताया कि रवि चोपड़ा ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना
सुशांतलोक थाना एसएचओ बिजेंद्र ने बताया है कि सेक्टर-42 ओयो गोल्फ स्टे होटल में जब बदबू आने लगी तो वहां के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया है कि होटल वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि रवि का कमरे में आने जाने का कोई समय नहीं था। रवि करीब तीन दिन से बाहर नहीं निकले थेा। एसएचओ ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करावा गया और शव उनके भांजे सिवाज के हवाले कर दिया गया है। सिवाज की शिकायत पर मामी रितु चोपड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

सुसाइड नोट में लिखा पत्नी और बच्चे से करता है प्यार
पुलिस ने बताया है कि रवि ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी और बेटे के बिना नहीं रह सकता है। उसने यह भी लिखा है कि उसके आत्महत्या करने से उसकी पत्नी की सभी दिक्कत खत्म हो जाएंगी। उसके आत्महत्या करने के बाद उसके शव को उसकी पत्नी के हवाले करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed