{"_id":"608033008ebc3e82aa0eb81d","slug":"hospitalized-in-critical-condition-gurgaon-news-noi578317532","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित होने पर घबराएं नहीं, गंभीर हालत में ही अस्पताल में भर्ती हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित होने पर घबराएं नहीं, गंभीर हालत में ही अस्पताल में भर्ती हों
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा है कि कोरोना संक्रमित होने पर घबराएं नहीं। सांस लेने में दिक्कत हो या फिर और गंभीर समस्या होने पर ही अस्पतालों में भर्ती हों। क्योंकि सामान्य कोरोना संक्रमितों को घरों में आइसोलेट कराके ही इलाज हो सकता है।
उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने गंभीर कोविड मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करवाने और बेड दिलवाने के लिये नई व्यवस्था की है। ताकि जरूरत वाले कोविड मरीजों को दिक्कत न हो। अस्पताल में भर्ती होने के लिए जरूरत वाले मरीज या उनके परिजन covidggn.com पोर्टल पर जाकर 'रजिस्टर फॉर हॉस्पिटल बेड' के नीचे लिखे 'रिक्वेस्ट नाव' पर क्लिक करें। उसके बाद एक प्रोफॉर्मा खुलेगा। जिसमें मरीज की डिटेल भरनी होगी। इसकी रिक्वेस्ट मिलने पर गुरुग्राम जिला प्रशासन ऐसे सभी मरीजों की सूची बनाएगा। उसके बाद सूची में दर्ज मरीजों के विवरण को डॉक्टरों की टीम देखेगी और मरीज की स्थिति के आधार पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाने या नहीं करवाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
गंभीर मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाने की व्यवस्था की जाएगी और बेड दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। डॉ. यश गर्ग ने गुरुग्राम जिला वासियों को आश्वस्त किया है कि इस संकट की घड़ी में गुरुग्राम जिला प्रशासन आपके साथ है। कोविड के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। गंभीर कोविड मरीजों को तत्काल अस्पताल में दाखिल करवाकर उनका उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम वासी घबराए नहीं और अफवाहों से बचें।