{"_id":"66f90c3df1468ddfe508baad","slug":"home-minister-amit-shah-attacked-rahul-gandhi-in-badshahpur-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: 'राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन', अग्निवीर योजना को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: 'राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन', अग्निवीर योजना को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
Sun, 29 Sep 2024 01:43 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:43 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादशाहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
बादशाहपुर में अमित शाह की जनसभा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही वक्फ बोर्ड कानून को लेकर भी बड़ी बात कही। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून जो कानून है, इस वक्फ बोर्ड के कानून से बहुत सारी परेशानी है, इस कानून को शीतकालीन सत्र में सुधार कर इसे सीधा करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी…कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया। वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा किया। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है। अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल बाबा अमेरिका में जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं, उन्होंने कहा कि बीजेपी ओबीसी और एसी आरक्षण को खत्म करने नहीं देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी राज में हरियाणा में काफी काम हुए हैं। रैली में उन्होंने कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं। उनका कहना है कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती। अग्निवीर योजना सिर्फ हमारी सेना को जवान बनाए रखने के लिए बनाई गई है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने बेटों को सेना में भेजने से पहले संकोच ना करें। हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी मिलेगी।
अमित शाह ने कहा, 'इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया, वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। आपने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।'