फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hit parked vehicles, youth stuck in the bumper was dragged for 20 meters

Gurugram News: खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बंपर में फंसे युवक को 20 मीटर तक घसीटा

Sun, 29 Jun 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hit parked vehicles, youth stuck in the bumper was dragged for 20 meters
शराब के नशा में स्कॉर्पियो चला रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना के अंतर्गत मोलाहेड़ा गांव में रविवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद पास ही खड़े दो युवकों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। एक युवक किसी तरह बच निकला, लेकिन दूसरा युवक स्कॉर्पियो के बंपर में फंस गया। आरोपी चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। थोड़ी दूरी पर जाने पर युवक किसी तरह गाड़ी के बीच से निकल सका। आरोपी चालक की पहचान मोलाहेड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और हादसे के बाद गली में फैली दहशत साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन लोग थे और सभी ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो दूध के टैंकर में फंस गई और उसमें से दो युवक उतरकर भाग गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के पास लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए गए। सड़क के किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और एक बाइक में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पालम विहार थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

वर्जन
जांच अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि घायल युवक मोलाहेड़ा गांव में किराये पर रहता है। रविवार की सुबह वह किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसको टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। चालक नशा करके गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed