{"_id":"685c464b2f67eb97ad090645","slug":"himanshi-won-gold-medal-in-national-boxing-championship-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60843-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हिमांशी ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हिमांशी ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित 6वीं जूनियर पुरुष एवं महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में पालम विहार एक्सटेंशन, गुरुग्राम की बेटी हिमांशी गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिमांशी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैम्पियन बनीं। वहीं, पुरुष वर्ग में नैतिक ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजक पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता 19 जून से 25 जून 2025 तक चली, जिसमें देशभर से लगभग 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिमांशी की इस शानदार जीत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
हिमांशी के पिता एडवोकेट सुरेंद्र गुलिया ने बताया कि वह पालम विहार स्थित एलिट बॉक्सिंग अकादमी में नियमित अभ्यास करती है। हिमांशी ने इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने कौशल का लोहा मनवाया है। हाल ही में उन्होंने जॉर्डन में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजेश झाकड़, भीम सिंह ठाकरान, भूषण सैनी, मनोज शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।