फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hero Honda Flyover repair work to begin after 1 month

हीरो होंडा फ्लाईओवर मरम्मत कार्य शुरू होने में लगेगा 1 महीने का समय

Tue, 10 Sep 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hero Honda Flyover repair work to begin after 1 month
हीरो होंडा फ्लाईओवर का मरम्मत काम शुरू होने में अभी एक महीने का समय और लग सकता है। फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों का रास्ता बदलने के लिए अभी तक सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम पूरा नहीं हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक चरण में हीरो होंडा फ्लाईओवर के नीचे यूटर्न बनाने का कार्य किया जा रहा है। दिल्ली की तरफ बनाए जाने वाले वाहनों के लिए इस यूटर्न का कार्य पूरा होने के बाद ही सर्विस रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि हीरो होंडा चौक को लेकर रिपोर्ट तैयार हो गई है, लेकिन यह रिपोर्ट अभी कमेटी के पास ही है। कमेटी ने यह रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो पाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए इसे करीब 45 दिन तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान रूट को डायवर्ट कर फ्लाईओवर के नीचे से ही रास्ता निकाला जाएगा। इसके लिए दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर के नीचे यूटर्न बनाया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद सर्विस रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि सर्विस रोड चौड़ा करने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। सड़क चौड़ी करने में अड़चन बन रही होटल की जमीन का भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिग्रहन कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 8 मई को फ्लाईओवर का मानेसर से दिल्ली जाने वाला एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद इसकी मरम्मत करवाकर मामले में जांच के लिए कमेटी बना दी गई। मरम्मत के बाद से ही फ्लाईओवर की एक लेन को बंद कर दिया गया। वहीं, इस मामले में सेक्टर-37 थाना पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने सहित एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करने की एफआईआर दर्ज कर ली थी जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed