{"_id":"69f9fef53c54c73c9a0338d9","slug":"help-desk-set-up-to-settle-traffic-challan-in-lok-adalat-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86994-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोक अदालत में यातायात चालान निपटाने के लिए लगाई गई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोक अदालत में यातायात चालान निपटाने के लिए लगाई गई हेल्प डेस्क
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालान निपटाने के लिए जिला अदालत परिसर में एक हेल्प डेस्क लगवाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव निशा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर ट्रैफिक चालानों के निपटान को सरल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक विशेष हेल्प डेस्क सोमवार से लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि नागरिक परिवहन ई चालान पोर्टल (echallan.parivahan.gov.in) पर जाकर अपने चालान की जानकारी और स्टेटस देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति अपने पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की प्रति लेकर गेट नंबर 2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में स्थापित हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर मौजूद सहायता कर्मियों द्वारा नागरिकों को उनके केस/रोल नंबर (R.O. No.) की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे संबंधित न्यायालय में जाकर अपनी दरखास्त प्रस्तुत कर सकें। यहां सितंबर 2023 तक के चालानों की जानकारी उपलब्ध है और यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। संवाद