{"_id":"655cf89b36a4f34b4808b0c0","slug":"help-desk-set-up-for-traffic-challan-payment-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18973-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैफिक चालान भुगतान के लिए बनाई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैफिक चालान भुगतान के लिए बनाई हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसपी सिंह के दिशानिर्देश में जिला न्यायालय में नौ दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ललिता पटवर्धन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक हेल्प डेस्क लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि लोग echallan.parivahan.gov.in पर चालान की जानकारी ले सकते हैं। आईडी प्रुफ के साथ ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के सभी दस्तावेज की एक-एक प्रति लेकर गेट नंबर 2 के पास हेल्प डेस्क पर जाए। चालान के बारे में कुछ भी नहीं पता है तो सिर्फ गाड़ी का नंबर लेकर आएं। हेल्प डेस्क का कर्मी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। हेल्प डेस्क आठ से नौ दिसंबर तक ही लगेगी।