फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heard the story in the afternoon, saw the moon in the evening and drank water from Sajna's hand.

Gurugram News: दोपहर में सुनी कहानी, शाम को चांद देखकर सजना के हाथ से पीया पानी

Thu, 02 Nov 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heard the story in the afternoon, saw the moon in the evening and drank water from Sajna's hand.
-सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए महिलाओं ने पूरा किया करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन

-करवाचौथ की खुशियां छाई... ऐसे सजीं सुहागिन जैसे हर घर में नई नवेली दुल्हन आई


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उपासना, व्रत और सोलह शृंगार ने शहर की महिलाओं को दिव्य बना दिया। हर गली मुहल्लों, सोसाइटी, सेक्टरों में चेहरे पर उपवास की चमक, मन में पति के दीर्घायु की पवित्र कामना लिए दुल्हन सरीखी सजी सुहागिनों ने करवाचौथ की पूजा की। दोपहर को सुहागिनों ने जहां करवाचौथ माता की कहानी सुनी, वहीं शाम को छलनी से चांद देखकर अपने पिया के हाथों से पानी पीकर उपवास पूरा किया।
विभिन्न मंदिरों, पार्कों सामुदायिक भवनों और क्लबों में सामूहिक पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा सुनी और पूजन किया। जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ था, वे तो दुल्हन वेश में थी ही उनके पति भी दुल्हे वाली पोशाक में उनका साथ देते नजर आए। चाहे कामकाजी वर्ग हो या गृहिणी, आधुनिका या ग्रामीण, बुजुर्ग हो या नई नवेली हर सुहागन स्त्री ने करवा चौथ का पूजन आस्था और विश्वास के साथ किया।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन में सभी महिलाएं एक समान नजर आई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश आदि के पूजन पद्धति कुछ कुछ फर्क है। पंजाबी महिलाओं ने ले वीरो कुड़ियों करवडा.. सर्व सुहागन करवडा.. ऐ कट्टी ना अटेरी ना. खुम्ब चरखा फेरी ना... गाते हुए थालियों के सात फेरे लगवाए। विभिन्न सोसाइटियों में भी यह आयोजन महिलाओं का एक सूत्र में बांधता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 23 की महिलाओं के समूह ने करवा चौथ पूजन के बाद गीत संगीत गाकर खूब मस्ती की। डीएलएफ फेज पांच के एक्सक्लूसिव फ्लोर्स की महिलाओं ने सेल्फी ली। रेल विहार की महिलाओं ने पूजन के बाद भजन कीर्तन किया। सेक्टर 79 स्थित गोदरेज आरिया सोसाइटी में महिलाओं ने सज-धज कर त्योहार की खुशियां साझा की। जिन महिलाओं के पति कहीं दूर हैं, उन्होंने जीवनसाथी से ऑन लाइन बात कर व्रत पूरा किया।

सोसाइटियों के क्लबों में भी सामूहिक पूजन, चंद्र दर्शन अर्घ्य और वहां के रेस्त्रां में पूजा संपन्न करने के बाद भोजन की व्यवस्था की गई थी। शहर के रेस्त्रां में व्रत रखने वाली महिलाओं और उनके परिवार के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की थी। अर्घ्य के बाद शहर के विभिन्न रेस्त्रां में भीड़ नजर आई। दुल्हन सी सजी धजी महिलाओं ने अपने पति और परिवार के साथ व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed