फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heaps of garbage piled up on SPR Road.

Gurugram News: एसपीआर रोड पर लगा कचरे का अंबार

Sun, 14 Jun 2026 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage piled up on SPR Road.
बादशाहपुर। मुख्य एसपीआर पर नियमों की धज्जियां उड़ती देखी जा रही हैं। वार्ड नंबर-18 के अंतर्गत आने वाले इस मुख्य मार्ग और रिहायशी इलाके के पास इस समय कचरे का ढेर परेशानी बन गया है। नगर निगम ने कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का नियम बनाया हुआ है फिर भी यहां कूड़ा जमा हो गया है। बादशाहपुर निवासी पियूष ने बताया कि लोग सोसाइटियों से कूड़ा उठाने के लिए सफाई शुल्क दे रहे हैं। इसके बावजूद कचरा उठाकर यहां डाला जा रहा है। इस दौरान मुख्य रोड से गुजरना भी दूभर हो गया है। इस कचरे के ढेर के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस डंपिंग साइट पर दिनभर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ये पशु कचरे में मुंह मारते हैं जिससे प्लास्टिक और जहरीला कचरा उनके पेट में जा रहा है। साथ ही मुख्य सड़क पर इन पशुओं की मौजूदगी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed