फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health department to start awareness program

स्वास्थ विभाग ने शुरू किया टीबी खोजो अभियान

Wed, 18 Sep 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Health department to start awareness program
गुरुग्राम। टीबी की पहचान व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से टीबी खोजो अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन) की शुरुआत की है। जिले में यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा, जिस दौरान विभाग ने टीबी के लक्षण वाले दो लाख लोगों की जांच करने का लक्ष्य तय किया है। टीबी खोजो अभियान के लिए जिले में 400 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। खास बात यह है कि अभियान के दौरान टीमों के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में समान रूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता को प्रति मरीज 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि मरीज का निशुल्क इलाज करने के साथ ही रोग मुक्त होने तक उसको प्रति माह 500 रुपये खानपान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

डोर टू डोर चलाया जाएगा अभियान :
जिला टीबी अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आशा कार्यकर्ताओं की टीम डोर टू डोर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेगी। विभाग झुग्गी-झोपड़ियों समेत उन क्षेत्रों में खास तौर पर अभियान चलाएगा, जहां पर टीबी मरीजों के पाए जाने की आशंका होगी। टीबी के लक्षण पाए जाने पर विभाग की टीम तत्काल मरीज से बलगम इत्यादि का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। पुष्टि होने पर मरीज का सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज शुरू कर दिया जाएगा। चौहान के मुताबिक शासन ने 2025 तक पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है, जिसको ध्यान में रखते हुए विभाग तेजी से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed