फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-enccroachment drive to continue: DC

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी : डीसी

Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anti-enccroachment drive to continue: DC
गुरुग्राम। जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर रहा है। यह जानकारी उपायुक्त उत्तम सिंह ने दी। उत्तम सिंह ने कहा, यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सार्वजनिक भूमि, सड़कों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। भवन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन शहर में सुनियोजित विकास और सुचारु यातायात व्यवस्था चाहता है। सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना भी इसका लक्ष्य है। बिना अनुमति या स्वीकृत योजना के विपरीत किए गए निर्माणों पर भी कार्रवाई हो रही है। यह कार्रवाई विभागीय नियमों के तहत की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान मिले और शहर की सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed