फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health Department Cracks Down on Fake Certificates

Gurugram News: फर्जी प्रमाण पत्रों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती

Thu, 23 Apr 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health Department Cracks Down on Fake Certificates
डिप्टी सीएमओ बोले- शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाए जाने के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के चलते ऐसे मामलों पर काफी हद तक रोक लगने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पहले लगातार शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब निगरानी और कार्रवाई के बाद हालात में सुधार हुआ है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत तेवतिया ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने से पहले फर्जी प्रमाण पत्रों और अवैध गतिविधियों की शिकायतें ज्यादा मिलती थी। इसके बाद विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि पहले एमटीपी किट के जरिए अवैध गर्भपात और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे मामलों की सूचनाएं मिलती थीं, जिन पर अब काफी हद तक लगाम लगाई गई है।उन्होंने बताया कि पुन्हाना का एक निजी अस्पताल ऐसे मामलों को लेकर काफी चर्चित था, जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा। इसके अलावा कई अन्य अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में भी शिकायत मिलने पर एक निजी अस्पताल की जांच की गई और केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि जहां जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण किया जा रहा था, वह स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज ही नहीं था।डॉ. तेवतिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना उचित पंजीकरण और योग्य स्टाफ के कोई भी अस्पताल या क्लीनिक संचालित न किया जाए। दूसरे के पंजीकरण पर स्वास्थ्य केंद्र चलाना नियमों के खिलाफ है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed