फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Youth Congress laid siege to Guru Kamal office

Gurugram News: हरियाणा युवा कांग्रेस ने गुरुकमल कार्यालय का किया घेराव

Thu, 05 Feb 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana Youth Congress laid siege to Guru Kamal office
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने के विरोध में आवाज उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब और ग्लवान घाटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से राहुल गांधी को रोकना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सरकार की जवाबदेही से बचने की कोशिश है। प्रदेश अध्यक्ष कटारिया ने कहा कि 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय, पंचकूला का घेराव भी किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अभिषेक यादव, मोबीन खान, इमरत उल्लावास, मोहित तंवर, सुनील कटारिया, विक्रम कटारिया व सहदेव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed