फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Pratibha Samman ceremony will be held in the state on the lines of India's Got Talent

Gurugram News: इंडियाज गोट टेलेंट की तर्ज पर प्रदेश में होगा हरियाणा प्रतिभा सम्मान समारोह

Sun, 20 Aug 2023 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana Pratibha Samman ceremony will be held in the state on the lines of India's Got Talent
मुख्यमंत्री ने बिग बॉस (ओटीटी) सीजन -2 के विजेता एल्विश यादव का किया अभिनंदन
विज्ञापन


ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार की शाम का नजारा कुछ और था। युवाओं की भीड़ अपने शहर के स्टार बिग बॉस (ओटीटी) सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव को देखने के लिए बेताब थी। वह विजेता बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एल्विश को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर भी एल्विश को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए घोषणा की कि इस वर्ष इंडियाज गोट टैलेंट यानी आईजीटी की तर्ज पर एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश की 10 मेधावी युवा शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एल्विश यादव व उनके परिजनों का सम्मान कर उन्हें आश्वस्त किया कि एल्विश यादव की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हरियाणा सरकार हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एल्विश व उनके माता- पिता को बिग बॉस(ओटीटी) की विजेता ट्राफी भी भेंट की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रतिभा की कमी नहीं है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन देकर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। हमारे देश व प्रदेश के भविष्य की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहें। नशा एक सामाजिक बुराई है और इसके दुष्प्रभावों को समझकर हम सब मिलकर ही इसे रोक सकते हैं। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, एल्विश यादव के पिता रामावतार यादव व माता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed