फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Day: Children presented wonderful performances at Gurugram University

हरियाणा दिवस : गुरुग्राम विवि में बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां

Sat, 01 Nov 2025 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Haryana Day: Children presented wonderful performances at Gurugram University
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुग्राम विश्वविद्यालय सभागार में भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने हरियाणा की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को रंगों और सुरों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डीसी अजय कुमार, मेयर राजरानी मल्होत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर दी। डीसी ने सभी जिलेवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय अर्जुन नगर की छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि लोक गायक झम्मन मीर ने पारंपरिक रागनी प्रस्तुत कर सभागार में हरियाणवी रंग भर दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रै पगड़ी हरियाणा की और लाग्गी पड़न फुहार के रिमझिम सामण आया जैसे लोकगीतों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डीसी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग और जनसंपर्क विभाग की टीम को बधाई दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed