{"_id":"6883d51a5db498761b07eb9a","slug":"hariyali-teej-the-colourful-sawan-has-come-the-colourful-sawan-has-come-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63151-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज : रंगीलो सावन आयो है, सुरंगों सावन आयो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज : रंगीलो सावन आयो है, सुरंगों सावन आयो...
विज्ञापन
हरियाली तीज पर मेंहदी, नृत्य-संगीत से समा बांधा
अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाली तीज की खुशियां महिलाओं ने मेंहदी, डांस, चाट पकौड़ों और मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच साझा कीं। अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर शुक्रवार को शीतला माता रोड स्थित पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय परिसर में हरियाली तीज का उत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर सावन के पारंपरिक हरियाणवी गीतों पर नृत्य और गीत के रंगारंग कार्यक्रम हुए।
आरजू ने हरियाणवी गीतों पर डांस कर समा बांधा। अन्य महिलाओं ने भी डांस किया। सभी महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। चाट, पकौड़े, घेवर, कांजी, गाेल गप्पे, चुस्की आदि के अलावा बारिश के खास व्यंजनों का आनंद लिया और खूब मस्ती की।
कार्यक्रम में गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष इंदु जैन, महासचिव मीना गर्ग, शालिनी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रितू माहेश्वरी, मधु सिंगला, मनीषा बंसल, अमन जिंदल और महालक्ष्मी मंदिर की महिला अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। स्टेट कंप्लेंट कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, योगिता कटारिया, रेणु गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, पूजा गोयल, ताशी गुप्ता, आशू अग्रवाल, पुष्वा गुप्ता, विभूति और शिल्पी समेत काफी संख्या में सम्मेलन से जुड़ी महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा
हमलोग लंब समय से यह कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। इसके अलग-अलग रंग रहे हैं। इस बहाने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम होता है। आज हर व्यक्ति अपने-अपने जीवन में व्यस्त है। ये त्योहार ही हैं जो हमें एकदूसरे जोड़ कर रखे हुए हैॅ।
इंदु जैन,अध्यक्ष
मैं काफी दिनों से इस महोत्सव का इंतजार कर रही थी। पुराने जमाने में गांवों में बारिश खुशहाली का संदेश लेकर आती थी। खास तौर पर महिलाओं के लिए हरियाली तीज का उत्सव खास है। शहरी जीवन में ऐसे त्योहार हमें अपनी लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। एकदूसरे से मिलने का मौका देते हैं।
- विभूति
कार्यक्रम में बहुत मजा आया। हमलोगों ने खूब डांस किया। एक दूसरे से मिले और खुशियां साझा की। आम तौर शादी ब्याह जैसे मौकों पर ही इस तरह मिलना जुलना हो पाता है। संगठन के ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमें सजने संवरने मस्ती करने का मौका देता है।
- शिल्पी
इस कार्यक्रम में हमने केवल महिलाओं को आमंत्रित किया था। एक शर्त यह भी थी कि पारंपरिक परिधान में आएं। कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं ने सावन और हरियाली तीज का रंग जमा दिया। सावन के हर गीत पर डांस हुआ और खुशियां बांटी।
- मीना गर्ग, महासचिव