फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Harera's strictness: Notice to the company for not giving necessary information in advertisements

हरेरा की सख्ती: विज्ञापनों में जरूरी जानकारी नहीं देने पर कंपनी को नोटिस

Wed, 13 May 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Harera's strictness: Notice to the company for not giving necessary information in advertisements
16 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस भी किया गया था जारी, कंपनी नहीं दिया था जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) ने रियल एस्टेट (विनियमन व विकास) एमएस नितारा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। प्राधिकरण ने कंपनी पर बिना अनिवार्य रेरा पंजीकरण के आवासीय फ्लोर विकसित करने, विज्ञापन देने और बिक्री करने का आरोप लगाया है। हरेरा के अनुसार कंपनी ने प्रचार सामग्री और विज्ञापनों में रेरा पंजीकरण नंबर, प्राधिकरण की वेबसाइट और डीटीसीपी लाइसेंस नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भी सार्वजनिक नहीं कीं।

मामले की जानकारी मिलने पर 16 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 11 मई को हुई सुनवाई में कंपनी की ओर से कोई जवाब पेश नहीं किया गया। प्राधिकरण ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए कंपनी को अंतिम अवसर दिया है। हरेरा ने निर्देश दिए हैं कि 8 जून 2026 को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर जवाब दाखिल किया जाए, अन्यथा डेवलपर के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। हरेरा ने कहा कि बिना पंजीकरण के प्रोजेक्ट बेचने की प्रवृत्ति कानून का उल्लंघन है। साथ ही घर खरीदारों और निवेशकों को किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश से पहले हरेरा वेबसाइट पर उसका पंजीकरण जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed