{"_id":"661d256a03692e3b7f047e0e","slug":"happy-cards-made-for-695-eligible-families-of-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29168-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम के 695 पात्र परिवारों के बने हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम के 695 पात्र परिवारों के बने हैप्पी कार्ड
विज्ञापन
गुरुग्राम के 695 पात्र परिवारों के बने हैप्पी कार्ड
- जिले से तीन हजार से अधिक किए जा चुके आवेदन
- हरियाणा परिवहन विभाग हैप्पी कार्ड को करेगा एक्टिवेट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हैप्पी कार्ड के पात्र परिवारों को अभी रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से कार्ड तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन अभी इनको एक्टिवेट नहीं किया गया। गुरुग्राम बस डिपो में 695 हैप्पी कार्ड बनकर आ चुके हैं। जिले से तीन हजार से अधिक लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद कार्ड से पात्र परिवारों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की योजना शुरू की है। हैप्पी कार्ड योजना के तहत पात्र परिवार रोडवेज की बसों में साल में एक हजार किलोमीटर की यात्रा निशुल्क कर सकेंगे। ई-टिकटिंग मशीन में हैप्पी कार्ड को अपलोड किया जा रहा है। जब कार्ड एक्टिवेट होंगे तो यात्रियों को परिचालक शून्य किराये का टिकट बनाकर देंगे। विभाग की तरफ से इस संबंध में चालकों-परिचालकों को भी अवगत करवा दिया गया है।
-- --
ऑनलाइन किया जा रहा आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर एक संदेश आएगा। बस अड्डे पर पंजीकरण नंबर के आधार पर हैप्पी कार्ड लिया जा सकता है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को 50 रुपये शुल्क देना होगा। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से आवेदन फॉर्म की जांच की जाती है। तय नियमों को पूरा करने वाले परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से 695 हैप्पी कार्ड बनाकर गुरुग्राम डिपो में भेजे गए है। इन कार्ड को एक्टिवेट करने के बाद ही पात्र लोगों को वितरित किया जाएगा। फिलहाल यह कार्ड बस डिपो के कार्यालय में ही रखे गए हैं। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो

जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद