फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hamilton Court Road and Business Center Road will be made of six lanes

Gurugram News: छह लेन के बनाए जाएंगे हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड

Tue, 28 Mar 2023 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Hamilton Court Road and Business Center Road will be made of six lanes
मौजूदा समय में चार लेन हैं, अब सर्विस रोड भी बनेगी
विज्ञापन


फुटपाथ के साथ साइकिल ट्रैक व अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी
जीएमडीए की कोर प्लानिंग सेल की बैठक में मिली स्वीकृति

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के डीएलएफ क्षेत्र में हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड को दो-तरफा यातायात के साथ अब छह लेन तक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही यहां पर फुटपाथ सहित अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पेड़-पौधों के साथ-साथ यहां पर चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तैयार किए जाएंगे।
इस संबंध में मंगलवार को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की कोर प्लानिंग सेल की बैठक हुई। इसमें यह फैसले लिए गए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने बताया कि हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड को 6 लेन करने के साथ ही यहां पर सेंट्रल वर्ज, 1.8-मीटर चौड़ा फुटपाथ, 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक और दोनों तरफ 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। हैमिल्टन रोड पर 1250 नए पेड़ लगाए जाएंगे और 533 फोर व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तैयार किए जाएंगे। 650 फोर व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के साथ व्यापार केंद्र रोड पर लगभग 1452 नए पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर 27-28 (हैमिल्टन कोर्ट रोड) और सेक्टर 28-42 (व्यापार केंद्र रोड) के बीच की दोनों मास्टर रोड के पुनर्विकास के एजेंडे पर चर्चा की गई। ये दोनों सड़कें, जो लगभग 2.1 किमी की हैं, शहर के अति महत्वपूर्ण और व्यस्त खंड में से हैं। यहां पर बेहद व्यस्त यातायात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में दोनों सड़कें 4-लेन हैं और यातायात की आवाजाही एकतरफा है। नए प्रस्तावित डिजाइनों के तहत इसमें यू-टर्न और टेबल टॉप क्रॉसिंग का प्रावधान भी शामिल किया जाएगा। मौजूदा इलेक्ट्रिकल स्ट्रीट लाइट को सोलर स्ट्रीट लाइट में बदला जाएगा। इन सड़कों के पुनर्विकास की परियोजना में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क का सौंदर्यीकरण और गार्डन फर्नीचर लगाने का काम भी किया जाएगा।
बैठक में सीईओ सुधीर राजपाल ने शहर में बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिक सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित विभिन्न मौजूदा और आगामी परियोजनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जीएमडीए द्वारा जल आपूर्ति में वृद्धि और सुधार, ड्रेनेज और सीवर नेटवर्क का विकास, एसटीपी का निर्माण, सड़क संपर्क में सुधार, स्मार्ट पार्किंग और स्मार्ट ट्रैफिक लाइट परियोजनाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।



-----

दोनों महत्वपूर्ण सड़कों पर विकास होना है जिससे ट्रैफिक जाम से होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सके। दोनों सड़कों के समग्र विकास के लिए मुख्य कैरिजवे, सर्विस रोड, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, पार्किंग स्थल, ग्रीन बेल्ट आदि जैसे सभी प्रमुख हिस्सों को ओर बेहतर बनाया जा रहा है। - सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed