फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gymnasts have intensified their training for the Khel Mahakumbh trials.

Gurugram News: खेल महाकुंभ के ट्रायल के लिए जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने तेज किया अभ्यास

Wed, 07 Oct 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Gymnasts have intensified their training for the Khel Mahakumbh trials.
खेल महाकुंभ के ट्रायल के लिए अभ्यास करते जिमनास्टिक खिलाड़ी। प्रशिक्षक
-नेहरू स्टेडियम की सरकारी खेल अकादमी में अंडर-5 से अंडर-19 तक खिलाड़ी बहा रहे पसीना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए नेहरू स्टेडियम स्थित सरकारी खेल अकादमी के जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने अभ्यास तेज कर दिया है। अकादमी में अंडर-5 से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी अपनी तकनीक, संतुलन और शारीरिक क्षमता को निखारने में जुटे हैं।
प्रशिक्षक की निगरानी में खिलाड़ियों को आयु वर्ग के अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास के दौरान संतुलन, लचक, बॉडी कंट्रोल और विभिन्न मूवमेंट को सही तरीके से करने पर विशेष जोर है। खिलाड़ी अपनी कमजोरियों को दूर करने के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। खेल महाकुंभ का ट्रायल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अहम अवसर है। छोटे खिलाड़ियों को जिमनास्टिक की बुनियादी तकनीक सिखाई जा रही है, जबकि बड़े खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्तर के अभ्यास कराए जा रहे हैं। फिटनेस के साथ तकनीकी प्रदर्शन को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिमनास्टिक प्रशिक्षक नवीन सैनी ने बताया कि ट्रायल को देखते हुए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का अभ्यास लगातार जारी है। तकनीक, फिटनेस, संतुलन और बॉडी कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed