{"_id":"68ea9906e79b2d46b607546a","slug":"gym-operator-accused-of-kidnapping-a-girl-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106992-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिम संचालक पर युवती को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिम संचालक पर युवती को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत गांव मोहम्मदपुर अहीर से एक जिम संचालक पर 21 वर्षीय युवती को जबरन अगवा करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता युवती की मां ने बताया कि आरोपी सतपाल निवासी तावड़ू जटवाड़ा मोहल्ला मोहम्मदपुर एक जिम चलाता है। बेटी नियमित रूप से इस जिम में व्यायाम के लिए जाती थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। आरोप है कि 10 अक्तूबर को सुबह करीब 8 बजे, आरोपी एक कार लेकर गांव मोहम्मदपुर अहीर पहुंचा और बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। मोहम्मदपुर अहीर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर संभावित दिशा से जांच की जा रही है।